बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी)की बिलासपुर से अमृतसर जा रही एक बस पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया।इस ह.मले में बस के शीशे तोड़ दिए गए और बाहरी हिस्से पर पेंट से खालिस्तान के नारे लिख दिए।हालांकि,राहत की बात यह रही कि बस चालक और परिचालक सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार,यह बस बुधवार सुबह 7:00 बजे बिलासपुर से रवाना हुई थी और इसे शाम 4:30 बजे अमृतसर पहुंचना था।घटना की सूचना मिलते ही एचआरटीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है।इस घटना पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा,हमारी एसपी रूपनगर से बातचीत हुई है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।हालात की गंभीरता को देखते हुए एचआरटीसी प्रशासन और स्थानीय पुलिस बस सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने पर भी विचार कर सकते हैं।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
