191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने आई चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया।सोमेन देबनाथ ने बताया कि उन्होंने 27 मई 2004 को महज 23 वर्ष की उम्र में साइकिल से विश्व भ्रमण शुरू किया था। करीब 20 वर्षों तक चले इस अभियान में उन्होंने सातों महाद्वीपों के 191 देशों का दौरा किया और लगभग दो लाख किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। उनके अनुसार यह यात्रा केवल दुनिया देखने तक सीमित नहीं थी, बल्कि सामाजिक जागरूकता, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति और सद्भाव का संदेश दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम भी रही।

विश्व यात्रा के दौरान सोमेन को कई बार जान जोखिम में डालने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में असम में उल्फा उग्रवादियों ने उन्हें पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इसके अगले वर्ष 2007 में अफगानिस्तान में काबुल से हेरात की ओर जाते समय तालिबान ने उन्हें जासूस समझ लिया और करीब 24 दिनों तक कैद में रखा। श्रीलंका में वर्ष 2004 की सुनामी की त्रासदी को भी उन्होंने करीब से देखा। इसके अलावा उन्होंने अंटार्कटिका की बर्फीली सतह पर साइकिल चलाई और वर्ष 2020 में चीन में यात्रा के दौरान कोविड-19 संक्रमण का भी सामना किया।सोमेन ने बताया कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद उनके पिता ने बचपन में उन्हें साइकिल दिलाई थी। यही साइकिल आगे चलकर उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई। उन्होंने जूलॉजी और फाइन आर्ट्स में स्नातक की पढ़ाई की। बाद में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए स्कूलों में व्याख्यान दिए। इसी दौरान उनके मन में दुनिया घूमने और भारतीय संस्कृति का संदेश विदेशों तक पहुंचाने का सपना मजबूत हुआ।उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में दिल्ली पहुंचने पर उनकी तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात हुई थी। मुखर्जी ने उनका उत्साह बढ़ाया और पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य औपचारिकताओं में मदद की। इसके बाद उन्होंने अपने अभियान को और गति दी।

सोमेन अब अपनी यात्रा के अनुभवों पर ‘द वर्ल्ड बाइकिंग ओडिसी:191 कंट्रीज’ नामक पुस्तक लिख रहे हैं।उनका कहना है कि इस यात्रा ने उन्हें विभिन्न देशों की संस्कृतियों, परंपराओं और लोगों को करीब से समझने का अवसर दिया।वर्तमान में सोमेन ‘रीयूनियन भारत : वन ट्री, वन लाइफ,इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ अभियान के तहत भारत भ्रमण कर रहे हैं। 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के सशक्तीकरण और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वह यह भी देखना चाहते हैं कि पिछले 22 वर्षों में भारत कितना बदला है और आज का भारत उन्हें कैसा दिखाई देता है।

इस अवसर पर एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने सोमेन देबनाथ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सोमेन ने विदेशों में भारतीय संस्कृति और देश की सकारात्मक छवि को पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। विभिन्न देशों की प्रमुख हस्तियों से उनकी मुलाकात और इतने लंबे साइकिल अभियान को पूरा करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.