स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को मिल रहा है।

जिला पर्यटन विभाग के अनुसार अप्रैल माह के दौरान कांगड़ा में लगभग 85 हजार घरेलू और 4,500 विदेशी पर्यटक पहुंचे। पिछले वर्ष अप्रैल में विदेशी पर्यटकों की संख्या 2,662 थी, जिसके मुकाबले इस बार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पर्यटन विभाग का मानना है कि जिले में लगातार बढ़ रही साहसिक खेल गतिविधियां और बेहतर पर्यटन सुविधाएं इस बढ़ोतरी का प्रमुख कारण हैं।पर्यटकों की सबसे अधिक आवाजाही धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग,धर्मकोट, नड्डी, पालमपुर तथा बीड़-बिलिंग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दर्ज की गई। अप्रैल और मई के दौरान समर सीजन ने पर्यटन कारोबार को नई ऊर्जा प्रदान की है। होटलों में बेहतर ऑक्यूपेंसी देखने को मिली, जबकि स्थानीय बाजारों में भी पर्यटकों की बढ़ती संख्या से व्यापार में तेजी आई है।जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि कांगड़ा अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। धर्मशाला में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों को आकर्षित करते हैं, वहीं बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का रोमांच लेने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से पायलट और एडवेंचर प्रेमी पहुंचते हैं।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग का प्रयास है कि पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।आने वाले समय में भी स्पोर्ट्स टूरिज्म और एडवेंचर गतिविधियों के विस्तार से कांगड़ा में पर्यटन कारोबार को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.