रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य के निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं को याद किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने किन्नौर जिले की पात्र महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि’ योजना के तहत 1500 रुपये मासिक सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही, रिकांग पियो में भू-तापीय ऊर्जा आधारित हीटिंग प्रणाली विकसित करने की घोषणा भी की गई।मुख्यमंत्री ने तरांडा क्षेत्र में सुरंग निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये, छोल्टू स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक उन्नत करने और किन्नौर के पॉलिटेक्निक कॉलेज को रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित करने की घोषणा की। इसके अलावा, श्रेणी-1 और श्रेणी-2 अधिकारियों के 3 प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने का भी निर्णय लिया गया।उन्होंने पुलिस विभाग के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय एक रैंक उच्च पद देने की घोषणा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने सड़कों, ट्रांसमिशन लाइन, हेली-टैक्सी सेवा और सीमा व्यापार को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिपकी-ला के माध्यम से चीन के साथ सीमा व्यापार फिर से शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।मुख्यमंत्री ने कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों में न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और नई योजनाएं लागू करने की बात कही। स्वास्थ्य क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई और अन्य आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.