परिवार का बयान…डेरे के शांतिपूर्ण माहौल और प्रतिष्ठा को पहुंचाना चाहते नुकसान

5 अगस्त ,सिरसा : मस्तानाशाह बिलोचिस्तानी आश्रम जगमालवाली के गद्दीनशीन संत पूजनीय महाराज बहादुरचंद वकील साहब के निधन के बाद मीडिया के सामने आए उनके परिवार ने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की हैऔर कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। मीडिया के सामने आए महाराज के भाई शंकर लाल, वकील साहब के बेटे ओमप्रकाश व भतीजे विष्‍णु ने कहा कि महाराज के अस्वस्थ होने के चलते उनसे मिलते रहे हैं। जो लोग कह रहे हैं कि महाराज की मौ*त पहले हो गई थी वह झूठ बोल रहे हैं और डेरा के शांतिपूर्ण माहौल और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे लोग डेरा के अनुयायी नहीं हो सकते  और उनका मकसद डेरा को नुकसान पहुंचाने का है
महाराज के भतीजे विष्‍णु ने कहा क‌ि संतों ने हमेशा यहां भाईचारा, प्यार, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया है और जो लोग डेरा में नहीं थे और वे आज यहां माहौल खराब करने के लिए डटे हुए हैं। महाराज के चोला छोड़ने से 2 घंटे पहले तक मैं मिला हूं इसलिए वीरेंद्र जी के खिलाफ जो मनगढ़ंत बातें कही जा रही हैं, उनसे पूज्य महाराज जी की आत्मा को भी ठेस पहुंच रही है। वीरेंद्र जी से ज्यादा ख्याल पूज्य महाराज का कोई दूसरा रख नहीं सकता था और उसमें कोई कमी नहीं छोड़ी गई। महाराज के भतीजे विष्‍णु ने कहा कि संत सोच समझकर फैसला करते हैं। महाराज ने महंत वीरेंद्र को वारिश बनाया है। वीरेंद्र जी 25 साल से अधिक समय से महाराज जी के साथ हैं। उन्होंने कहा की अमर सिंह खुद को महाराज के परिवार से बताता है लेकिन यह सच्चाई नहीं है और वह परिवार का सदस्य नहीं है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब कर दिया है। अनेक ऐसे लोग हैं जो हुड़दंगाजी कर माहौल को खराब करना चाहते हैं। प्रशासन  को ऐसे लोगों की सूची देंगे जो यहां माहौल खराब कर रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ कड़ा संज्ञान लें। परिवार के सदस्यों ने एकमत से कहा क‌ि‌ गद्दी कब सौंपी जानी है इसका फैसला डेरा की ट्रस्ट की बैठक में हो सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.