राम नाम का गुणगान करने वाले पिछले साढ़े नो साल में माँ शीतला का नहीं बना सके भवन:राज बब्बर

गुरुग्राम 5 अगस्त :राम के नाम का गुणगान करने वाले साइबर सिटी में माँ  शीतला को पिछले साढ़े नो साल में भवन तक नही दिलवा पा रहे। इनसे झूठी पार्टी देश मे नही है। लोगो की भावनाओ से खिलवाड़ करना भाजपा की आदत सी बन गई है। यह कहना है पूर्व सांसद राज बब्बर का। राज बब्बर मा शीतला के दरबार में माथा टेकने पहुचे थे। राज बब्बर की माने तो पिछले नो साल में गुरुग्राम का जो विकास होना चाहिए था वह नही हो सका। सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले गुरुग्राम की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है।
पूर्व सांसद राज बब्बर का कहना है कि साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुके गुरुग्राम की पहचान अब कूड़ा ग्राम के नाम से होनी लगी है। इतना ही नही लोगो की भावनाओ से खिलवाड़ करने वाली भाजपा पिछले साढ़े नो साल में मा शीतला का भवन तक नही बना पाई है। जल्द ही अगर मा शीतला का भवन बन कर तैयार नही हुआ तो माँ के भगतो को जबाव देना भारी पड़ जाएगा.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने भी भाजपा को घेरा 
पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटरिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर की माने तो जो सरकार पिछले साढ़े नो साल में मा शीतला के भवन का निर्माण नही करवा पाई वह गुरुग्राम का विकास क्या करवा पाएगी। पिछले साढ़े नो साल में हर वर्ग भाजपा की कुनीतियों से परेशान है। मंहगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में बेरोजगरी की सिथिति भयावह हो गई है। न तो स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर है और न ही शिक्षा का स्तर। अगर सरकार अब भी नही मानती तो माँ के भगत सड़को पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। विकास सिर्फ कागजों में ही है। सड़क पर कही कुछ नही है.लोग परेशान है.पिछले साढ़े नौ साल से भवन का इंतजार कर रहे उत्तर भारत की प्रसिद्ध मा शीतला को भवन कब तक मिल पाएगा यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो माँ शीलता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भव्य मंदिर की राह देख रहे है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.