/ Aug 31, 2026

सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला ऐतिहासिक…बीजेपी के षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ : डॉ. सुशील गुप्ता

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि राउस एवेन्यू कोर्ट का फैसला हो या सुप्रीम कोर्ट, दोनों कोर्ट के फैसले इस बात को साबित कर देते है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से ग्रस्त थी। आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र था।
राऊज ऐवेन्यू कोर्ट ने कहा था कि ये फर्जी मामला है, इसमें कोई लेनदेन नहीं हुआ और 25 पैसे की भी रिकवरी नहीं हुई है। इस केस का दूर दूर तक अरविंद केजरीवाल का कोई संबंध नहीं है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि  अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द बाहर आएंगे, सीबीआई भी उनको नहीं रोक पाएगी। अरविंद केजरीवाल बाहर आकर 10 गुना स्पीड से लोगों का काम करेंगे। दिल्ली के विकास और देश को विकसित, शिक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए काम करेंगे। मैं आज बीजेपी के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश सर्वोच्च न्यायालय ने उनके षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। एक के बाद एक न्यायालय ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।
इनेलो और बसपा के गठबंधन पर कहा ये 
डॉ. सुशील गुप्ता ने  इनेलो और बसपा के गठबंधन पर कहा कि इनका पहले भी गठबंधन हो चुका है और चुनाव से पहले टूट जाता है। लोकसभा चुनाव में इनेलो, बसपा और जेजेपी को प्रदेश की जनता ने बिल्कुल खारिज कर दिया है.लोकसभा चुनाव में जितनी वोट इन तीनों पार्टियों की उम्मीदवारों ने सभी लोकसभा सीटों पर ली उससे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी ने एक मात्र सीट कुरुक्षेत्र में लिए। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव सुनिश्चित है।गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था आगे का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। आम आदमी पार्टी हर विधानसभा में हर बूथ को मजबूत करने में लगी है। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.