अम्बाला के गांव तर,मस्तपुर,भड़ी,सुल्लर और धुरखड़ा को नायब सरकार ने दी करोड़ों की सौगात

अम्बाला,19 मार्च-अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के गांव तर,मस्तपुर,भड़ी,सुल्लर और धुरखड़ा को आज प्रदेश की नायब सरकार ने करोड़ों की सौगात दी है।जिसके तहत विभिन्न गांवों में पूरे हुए विकास कार्यों व नये शुरू होने वाले विकास कार्यों का पूर्व मंत्री असीम गोयल ने उद्घाटन व शिलान्यास किया।वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पेश किए गए पहले ही बजट में IMT अंबाला शहर के लिए रखे गए प्रावधान को लेकर भी असीम गोयल ने मौजूदा सीएम नायब सैनी और अंबाला शहर में IMT को मंजूरी देने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया।

बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने आज सबसे पहले अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के गांव तर में लगभग 23 लाख रुपए की लागत से रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास व लगभग 8 लाख रुपए की लागत से बने सड़क व नाली के कार्य उदघाटन किया व गांव मस्तपुर की लगभग 13 लाख 67 हजार रुपए की लागत से खेतों के रास्ते बनाने के कार्य का शिलान्यास कन्या के हाथों करवाया l इसके बाद गांव भडी में लगभग 11 लाख 13 हजार रुपए की लागत से खेतों के रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास व लगभग 4 लाख 16 हजार की लागत से पंचायत घर में शौचालय, चारदीवारी के निर्माण कार्य,2 लाख 50 हजार की लागत से एस.सी.चौपाल के निर्माण कार्य का उद्घाटन व 3 लाख रुपए की लागत से फिरनी की सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।गांव सुल्लर में 6.50 लाख की लागत से बने नाले व लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनी बी सी चौपाल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सुल्लर गांव में ही लगभग 14 लाख से बनने वाले रास्ते के निर्माण का शिलान्यास भी किया। अंत में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल धुरखड़ा गांव पहुंचे।जहां लगभग 27.7 लाख की लागत से बनने वाले रास्ते के निर्माण का शिलान्यास किया।असीम गोयल ने बताया कि अम्बाला में विकास का पहिया इसी तरह निरन्तर चलता रहेगा। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पेश किए गए पहले ही बजट में IMT अंबाला शहर के लिए रखे गए प्रावधान को लेकर भी असीम गोयल ने मौजूदा सीएम नायब सैनी और अंबाला शहर में IMT को मंजूरी देने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.