/ Aug 29, 2026

शक्तिपीठ ज्वालादेवी में कल 5 बजे खुलेंगे दर्शनों को कपाट… मंगल आरती के बाद होंगे देवी दर्शन

कपिल शर्मा, ज्वालामुखी(TSN)-विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र शुरू हो रहे हैं.पहले नवरात्र में मंगल आरती के बाद सुबह 5:00 बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे.इसके बाद 8:00 बजे झंडा रस्म परंपरा अनुसार पुजारियो द्वारा की जाएगी जिसमें विधायक संजय रत्न, एसडीएम डॉ संजीव शर्मा व अन्य अधिकारीगण शामिल होंगे।ज्वाला देवी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से नवरात्रों में विशेष रूप से सजाया गया है।

नवरात्रों के दौरान लगेंगे पांच आरती में अनेक प्रकार के भोग

मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था और श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के लिए व्यवस्था के लिए 75 अतिरिक्त सेवादार रखे गए हैं।शहर में सफाई व्यवस्था के लिए 60 अतिरिक्त सफाई कर्मी मंदिर न्यास ने लगाए हैं।ताकि नवरात्रों के दौरान स्वच्छता में कोई भी कमी ना रहे ।50 होमगार्ड मंदिर न्यास ने शहर और मंदिर परिसर के लिए अतिरिक्त बुलाए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में दर्शनों के लिए डोर मेटल डिटेक्टर,हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच करके ही भेजा जाएगा। नवरात्रों के दौरान नारियल मंदिर के अंदर ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।मंदिर ट्रस्ट के प्रधान दिव्यांशु भूषण दत्त ने बताया कि नवरात्रों की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है नवरात्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.