हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग लगातर प्रयासरत है । प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हमीरपुर जिला की पहली प्राइवेट मत्स्य हैचरी रैल इलाके में बनने जा रही है । इसके लिए प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद इसका काम अब लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही यह काम करना शुरू कर देगी.
मछली उत्पादन से जुड़े लोगों को अब घर के नजदीक ही कार्प मछली का बीज आसानी से मिल जाया करेगा । अभी मछली उत्पादन को इसे लेने के लिए दूर दराज के इलाकों में पैसे खर्च करके जाना पड़ता है, जिसमें इन्हें लाने ले जाने का रिस्क भी बहुत ज्यादा होता है। जिला मत्स्य अधिकारी अजय कुलदीप ने बताया कि जल्द ही क्रॉप किस्म की मछली की पहली प्राइवेट हैचरी शुरू होने जा रही है. इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसी सीजन से मछली बीज यहां तैयार करना शुरू हो जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी।
