नेता प्रतिपक्ष बोले..बजट अभिभाषण में ऐसे–ऐसे दावे किए गए कि जिसे सुनकर मैं भी चौंक गया

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ।52 पेज के अभिभाषण को विपक्ष ने झूठा दस्तावेज करार दिया है और कहा है कि सरकार के पास दो साल के कार्यकाल के बाद भी बताने के लिए कुछ भी नहीं है।सरकार राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से भी झूठ बोल रही है.जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भाजपा राज में दुर्दशा हुई है.जिसमें वर्तमान सरकार सुधार कर रही है और 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांग्रेस सरकार काम कर रही है।

झूठा दस्तावेज सरकार ने किया पेश

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के पास केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के साथ-साथ पूर्व सरकार द्वारा किए गए काम ही हैं जिसके बारे में वह बात कर सकती है।इसके बाद भी केंद्र सरकार के प्रति आभार का एक शब्द भी नहीं बोलता है उल्टा सहयोग न देने का ही आरोप लगाती है।प्रदेश में बुर्जुगों को मिलने वाली वृद्धा पेंशन भी छह महीनें से नहीं आई है।प्रदेश में आज तक ऐसा नहीं हुआ है।बजट अभिभाषण में ऐसे–ऐसे दावे किए गए कि जिसे सुनकर मैं भी चौंक गया।सरकार कहती है कि प्रदेश में 69 स्वास्थ्य संस्थाओं को आदर्श चिकित्सा संस्थान बना दिए गए हैं और उसमें विशेषज्ञों की टीम के साथ अत्याधुनिक एमआरआई मशीनें भी लगाई गई है।मैं भी एक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं मुझे तो अपने विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई संस्थान नजर नहीं आया।हमारे बाकी भी विधायक है सबका यही कहना है।मुख्यमंत्री झूठ पर झूठ बोल रहे हैं और दस्तावेज में सच्चाई को छुपाया गया है।प्रदेश में निराशाजनक माहौल बना है हर वर्ग सरकार से दुखी है।मुख्यमंत्री केवल सरकार बचाकर खुश हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.