/ May 17, 2026

कंगना के बयानों की अब कोई कद्र नहीं, न दिखाए कोई इनपर गंभीरता-कौल सिंह ठाकुर

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर फिर से जुबानी हमला बोला है। पंडोह के साथ लगते डयोड गांव का दौरा करने पहुंचे कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना के बयानों की अब कोई कद्र नहीं रही है इसलिए वो जो बयान देती हैं उनके प्रति किसी भी तरह की गंभीरता न दिखाई जाए।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है और वो सिर्फ बीना मतलब की बातें ही करती हैं। कंगना को पहले देश और प्रदेश के इतिहास को सही ढंग से जानने की जरूरत है। अगर स्व. जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो आज हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में ही नहीं आता। आज हिमाचल पंजाब राज्य का एक भाग होता। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को अपनी एक अलग पहचान दिलाई। उसके बाद स्व. इंदिरा गांधी ने इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया। कंगना को पहले अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री की तरफ देखना चाहिए और लोगों को यह बताना चाहिए कि वे प्रदेश के लिए क्या कर रहे हैं। आपदा के समय उन्होंने प्रदेश को कोई आर्थिक मदद नहीं दी।

पूर्ण चंद मेरा ही चेला लेकिन उसे अनुभव की कमी

इस मौके पर कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग से भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ण चंद ठाकुर उनका ही चेला है और उसे राजनीति में वे ही लेकर आए थे। कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष रहते उन्होंने पूर्ण चंद को जिलाध्यक्ष बनाया। आज वो विधायक जरूर बन गया है लेकिन उसे अनुभव की कमी है। उसे काम करने से कोई नहीं रोक रहा लेकिन उसे काम करना ही नहीं आता। एक विधायक को ढाई करोड़ की राशि मिलती है विकास कार्यों के लिए। उन्हें जनता के बीच जाकर इन पैसों से विकास के काम करवाने चाहिए। क्षेत्र के लोगों की आवाज को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाना चाहिए। आज विधायक के जो काम हैं वे उन्हें करने पड़ रहे हैं।

गड़करी को लिखूंगा पत्र, कंपनी के माध्यम से मिले मुआवजा
इस मौके पर कौल सिंह ठाकुर ने डयोड गांव के प्रभावितों के साथ मुलाकात की और उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही व्यक्तिगत तौर पर केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी को पत्र लिखकर डयोड गांव में धंस रही जमीन को रोकने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग रखेंगे और इसके साथ ही प्रभावितों को कंपनी की तरफ से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की गुजारिश भी करेंगे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत प्रभाव से डीसी मंडी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दे दिए थे। प्रशासन की टीम इस बात का सर्वे कर रही है कि आखिर जमीन किस कारणों से धंसी है। जो भी कारण सामने आएंगे उनपर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.