मुंबई (एकता): शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी बेमिसाल है। खास बात यह है कि हर रोज सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर खड़े हो जाते हैं। लेकिन कई फैंस ऐसे भी होते हैं जो कुछ अलग कर दिखाते हैं। इस बार शाहरुख और उनके फैंस का प्यार कुछ अलग ही देखने को मिला। बता दें कि उनकी फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसको लेकर हर किसी में काफी क्रेज दिखा। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शाहरुख खान का एक ऐसा फैन निकला कि उसने उनकी फिल्म के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक कर दिया।

फिल्म के लिए पूरा सिनेमा हॉल कराया बुक
सिनेमा हॉल की पूरी 260 सीटें बुक कराई गई। खास बात यह है कि उसने शाहरुख के सभी फैंस को फ्री में फिल्म दिखाई। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसने फिल्म के पोस्टर को दूध से नहलाया। इसके साथ ही मिठाई भी बांटी। हापुड़ के आवास विकास निवासी वसीम खान ने अपना फैन क्लब बना रखा है, आपको जानकर खुशी होगी कि उसने शाहरुख खान के नाम पर एसआरके रखा है। दरअसल वह बचपन से उनका बहुत बड़ा फैन है। उन्होंने शाहरुख खान के काफी पोस्टर बनवाए हैं। इसके बाद उसने सिनेमा हॉल की सभी सीटों को बुक कराकर अपने दोस्तों और उन सभी लोगों को फिल्म दिखाने के लिए न्यौता दिया, जो शाहरुख खान के फैन हैं।

दर्शकों को फिल्म में काफी उम्मीद
बता दें कि ‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। ये पहली बार है जब डायरेक्टर और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

शाहरुख खान की ये फिल्में रही हिट
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें वह सपोर्टिंग रोल में थे। इसके बाद उन्होंने ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमेन’ जैसी हिट फिल्में दी। इसके बाद वह आगे बढ़ते गए और अपनी पहचान बनाते रहे। बता दें कि 2023 में शाहरुख खान की ‘पठान’ उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ ने भी काफी अच्छी कमाई की।
