दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में सरकारी स्कूलों में छात्रों की छुट्टियों को कम कर दिया गया है। बता दें कि सर्दियों की छुट्टियों के चलते यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार छात्रों को सिर्फ 6 दिन की ही छुट्टी दी जाएगी। हालांकि छात्रों को एक जनवरी से लेकर 6 तक छुट्टियां रहेंगी।
बताया जा रहा है कि इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूलों में 9 से 18 नवंबर 2023 तक छुट्टी कर दी गई थी। लेकिन इस बार शीतकालीन को लेकर यह फैसला लिया गया। वहीं दूसरी तरफ छात्रों में खुशी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा निदेशालय ने पहले सभी स्कूलों को एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक छुट्टियों की घोषणा की थी। लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से छात्रों की सेहत पर काफी प्रभाव पड़ा है।
