/ Oct 02, 2026

इस बार टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा तिरंगा, तीसरी बार World Cup अपने नाम करना चाहती है Team India

दिल्ली (एकता): बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। भारत में खेले जाने वाले वनडे World Cup के लिए BCCI ने Indian Cricket Team की जर्सी को रिलीज किया है। इस बार टीम इंडिया तिरंगे से सजी जर्सी पहनकर वर्ल्ड कप फतेह करने मैदान में उतरेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू हो रहा है। हर कोई वर्ल्ड कप को लेकर काफी Crazy हैं। बता दें कि इस बार क्रिकेट में अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल जर्सी रिलीज़ के लिए BCCI और Adidas की ओर से वीडियो शेयर किया गया है। जिसके जरिए जर्सी का पहला लुक दिखाई दिया। इस बार तीन व्हाइट पट्टियों की जगह जर्सी में तिरंगे की तीन रगों की लाइनों को use किया गया है। इसमें कुछ और भी काफी कुछ खास है। जिसका आपको थोड़ा वेट करना होगा। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है और लिखा , “1983- द स्पार्क, 2011- द ग्लोरी, 2023- द ड्रीम, इम्पॉसिबल नहीं ये सपना, तीन का ड्रीम है अपना।”

 


लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

खास बात यह है कि टीम इंडिया की जर्सी की वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर की ओर से लिखा गया, “इस बार पॉसिबल होगा सपना। इसी तरह से तमाम यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियांए दर्ज कीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत करेगी भारत

जानकारी के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप पर हर कोई अपनी निगाहें टिकाए बैठे हैं। भारतीय टीम पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। इसके बाद दूसरा मैच 11 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। नीडरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला 12 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।


बीसीसीआई क्या है?

बीबीसीआई बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया है। इसे हिंदी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कहते हैं। यह भारत में क्रिकेट की शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) है। यह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर के लिए भारतीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। यह दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और दुनिया भर के सभी क्रिकेट बोर्डों में इसकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.