बेहद लजीज और आसान है हिमाचल की ये पारंपरिक डिश, बच्चों से लेकर बड़ों तक… सबको आएगी पसंद

दिल्ली (एकता): काफी लोगों को पहाड़ों पर घूमने का शौक होता है। वह वहां जाकर कई तरह की नई डिश ट्राई करते हैं, जो कि उन्हें काफी पसंद भी आती है। पहाड़ों पर मैगी, गोलगप्पे, चाट और पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा है। लेकिन अगर आप हिमाचल आ रहे हैं तो आप वहां पर पारंपरिक फेमस डिश सिड्डू का स्वाद जरूर चखना। इसे खाने का मजा कुछ अलग ही है। जी हां, आप पहाड़ी व्यंजन का लुत्फ अपने घर में भी उठा सकते हैं। ये सबसे हल्की डिश है। आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। आज हम आपके लिए सिड्डू बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। यह सबसे आसान डिश है और इसका स्वाद भी काफी अलग है।


सिड्डू बनाने की विधि

– 2 कप आटा
-1 छोटी चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट
-आधा कप बिना छिलके वाली उड़द दाल
-2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
-1 चुटकी हींग
-आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
-आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-2 चम्मच घी
-1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
-एक छोटी चम्मट अदरक का पेस्ट
-2 बारीक कटी हरी मिर्च
-स्वादानुसार नमक

जानें कैसे बनती है सिड्डू की रेसिपी

इस डिश को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। यह सबसे आसान रेसिपी है। इसके लिए आपको सबसे पहले उड़द दाल लेनी होगी और इसे अच्छे से भिगोकर रखना होगा। इसके बाद आपको एक बाउल में 2 कप आटा और उसमें 2 छोटे चम्मच नमक डालना होगा। इसके बाद इसे आप मिक्स कर लें औ इसका आटा गूंथ लें। अब आपको इसे करीब एक घंटे तक ऐसे ही रखना होगा। अब दाल को मिक्सी में पीस लें और उसे एक कटोरे में निकाल लें। अब इस मिक्सचर में सब मसाले मिलाकर इसे मिक्स कर लें। अब जो काम है वो सबसे आसान है। आपको सबसे पहले आटे की लोई बनानी होगी। इसके बाद इस पर सूखा आटा लगाकर इसे मोटी रोटी के आकार में बेल लें। इसके ऊपर दाल की स्टफिंग रखें। इसके बाद आटे को उठाकर आधे चांद के आकार का शेप दें। किनारों को अच्छे से चिपका दें। ऐसे ही सारे सिड्डू तैयार करें। अब इसे एक पैन में 2 कप पानी डालें और गैस पर तेज आंच पर ढककर उबाले। इसके बाद छलनी को घी लगाकर चिकना कर लें। जब सिड्डू पक जाएं, तब गैस बंद कर दें और छलनी से निकालकर रखे। ध्यान रखें आप इनके ऊपर हल्का सा घी लगा दें। अब आप इसे धनिए चटपटी चटनी मोमोज़ के साथ खा सकते हैं। ये डिश सबसे आसान और टेस्टी भी है। जो कि मेहमानों को काफी पसंद भी आएगी।


हिमाचल में सिड्डू क्यों प्रसिद्ध है?  

हिमाचल में सिड्डू सिद्दू एक ‘हिमाचली व्यंजन’ है, जो हिमाचल में ज्यादातर मंडी, कुल्लू, मनाली, रोहड़ू और शिमला में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है। सिड्डू बनाने के लिए आपको गेहूं और खमीर का मिश्रण बनाना होगा। बहुत से लोग इसे स्टफिंग के साथ भी प्रयोग करते हैं और विभिन्न स्वादों के लिए बिना छिलके वाली उड़द दाल, मसले हुए आलू, जई और मसालों का उपयोग करते हैं। सिड्डू खाने का सबसे अच्छा तरीका पिघला हुआ घी और गुड़ के साथ अच्छा लगता है और ठंड के दिनों में गर्म चाय या दूध के साथ लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, लाहौल-स्पीति में माइनस में पहुंचा पारा

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तापमान लगातार गिर रहा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री, जबकि केलांग में माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।...

हिमाचल की जमीन और संपत्तियों को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के बाहर सियासी माहौल गरमा गया।विपक्षी भाजपा ने प्रदेश की जमीनों और सरकारी संपत्तियों को निजी निवेशकों के हवाले करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने...

मंत्री पद की दावेदारी से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया किनारा, बोले- मंत्री बनने के लिए नहीं दिया कोई आवेदन

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के चौथे वर्ष में प्रवेश से पहले कुल्लू की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जिले के राजनीतिक प्रतिनिधित्व,विकास और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए दो टूक कहा है कि कुल्लू के अधिकारों और...

सरकारी और सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.37 करोड़ की ठगी,तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

हमीरपुर,अरविंद–सेना और विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं और उनके परिजनों से करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सुजानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में पुणे, जालंधर और ऊना...

मालिकाना हक देने के नाम पर लाखों की वसूली क्यों, फ्रीहोल्ड पॉलिसी कालोनी के लोगों के साथ भद्दा मजाकः विजयपाल सिंह

चंडीगढ़। मालिकाना हक को लेकर की गई घोषणा पर आम आदमी पार्टी ने कई सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले यह एक पॉलीटिकल स्टंट है, क्योंकि भाजपा को पता है कि उनकी जमीन खिसक रही है। ऐसे में वह कॉलोनी के लोगों को लुभाने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.