/ Aug 31, 2026

ब्यास नदी की ठंडी जलधारा में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे सैलानी

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई ताजा बर्फबारी के बाद अब सैलानियों ने भी घाटी का रूख करना आरंभ कर दिया है। जिसके चलते इन दिनों कुल्लू मनाली के आसपास के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार है सैलानी यहां पर पहुंचकर साहसिक गतिविधियों का भी जमकर लुत्फ़ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद तेजी पकड़ रहा पर्यटन कारोबार
बीते दिनों हुई ताजा बर्फबारी यहां के पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी बनकर आई है। जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। रिवर राफ्टिंग के पर्यटन कारोबार से जुड़े पर्यटन कारोबारी किशन ठाकुर ने कहा कि ऊपरी क्षेत्र में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद घाटी में सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सैलानी यंहा पर पहुंच कर साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे है । उन्होंने कहा कि सैलानी ब्यास नदी की ठंडी जलधारा में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे है। उन्होंने कहा कि घाटी के सैंकड़ो युवा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रिवर राफ्टिंग के कारोबार से जुड़े हैं और घर द्वारा पर ही अपनी आजीविका कमा रहे है।
घाटी में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद घाटी का रुख कर रहे सैलानी
वंही केरला से मनाली घूमने आए सैलानियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मनाली उन्हें काफी पसंद आया है।उन्होंने जंहा बर्फ़ के बीच जमकर मस्ती की है तो वंही विभिन्न साहसिक गतिविधियों सहित रिवर राफ्टिंग का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। सैलानियों ने कहा कि वह मनाली के इस सफ़र को कभी भूल नही सकते हैं।उन्होंने कहा कि मनाली के बारे जितना भी सुना था यह उससे भी कहीं ज्यादा सुंदर है और इसलिए ही मनाली को स्वर्ग कहा जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.