हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल विस्तार कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल दोनों किसानों के लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के डेयरी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।हिसार स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर की विशेषज्ञ टीम हाल ही में हमीरपुर पहुंची थी। टीम ने पशुओं की गुणवत्ता, उनकी आनुवांशिक क्षमता, स्वास्थ्य और उत्पादन क्षमता का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद विशाल भारद्वाज के मुर्रा भैंसे तथा अश्विनी शर्मा के जर्सी बछड़े का चयन किया। इन पशुओं के माध्यम से भविष्य में उन्नत नस्ल विकसित करने और बेहतर गुणवत्ता वाले पशुधन तैयार करने का कार्य किया जाएगा।

विशाल भारद्वाज ने बताया कि उनके फार्म से इससे पहले भी एक मुर्रा भैंसे का चयन हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए किया जा चुका है। अब दूसरी बार उनके फार्म के पशु का चयन होना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन,संतुलित आहार और बेहतर प्रबंधन के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई है।वहीं,गांव री के युवा डेयरी किसान अश्विनी शर्मा के जर्सी बछड़े का चयन होना हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि प्रदेश से पहली बार किसी जर्सी बछड़े का चयन इस स्तर पर नस्ल विस्तार कार्यक्रम के लिए हुआ है।अश्विनी शर्मा ने इस सफलता का श्रेय आधुनिक डेयरी प्रबंधन,उच्च गुणवत्ता वाले पशुपालन और बेहतर आनुवांशिक नस्ल विकसित करने के निरंतर प्रयासों को दिया।डेयरी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के चयन से प्रदेश में उन्नत नस्ल के पशुओं का विकास तेज होगा और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।विशाल भारद्वाज और अश्विनी शर्मा की यह उपलब्धि अन्य डेयरी किसानों के लिए प्रेरणा बनेगी तथा वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.