अंबाला में अ.वैध रूप से चल रहे दो न.शा मुक्ति केंद्र का खुलासा हुआ है। एक न.शा मुक्ति केंद्र पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित खतौली तो दूसरा गरनाला गांव में चल रहा था। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग ने दबिश देकर जहां खतोली से 3 उपचाराधीन मरीजों का रेस्क्यू किया और दो स्टाफ सदस्यों को भी काबू कर जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर गरनाला न.शा मुक्ति केंद्र से विभाग ने 24 मरीजों को रेस्क्यू किया। जबकि मौके पर ही 4 स्टाफ को भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने अब रेस्क्यू किए गए सभी मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाना शुरू कर दिया और मरीजों को उनके हवाले कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई एसएमओ डॉ. राजिंद्र राय की मौजूदगी में की गई है। पंजोखरा पुलिस ने भी विभाग से मिली शिकायत पर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।
पंजाब सहित अंबाला व नारायणगढ़ से थे दाखिल मरीज
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गरनाला व खतौली गांव के अ.वैध न.शा मुक्ति केंद्र में जो मरीज थे वो ज्यादातर पंजाब सहित अंबाला व नारायणगढ़ से थे। हालांकि पुलिस इन दोनों ही न.शा मुक्ति केंद्रों का आपस में जुड़ाव का भी पता लगा रही है। पंजोखरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि यह नशा मुक्ति केंद्र किराये की बिल्डिंग में चल रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का मेडिकल करवाया जा रहा है और सभी को उनके परिजनों के हवाले करने की करवाई अभी जारी है !
सभी मरीजों को परिजनों के हवाले किया जाएगा
वही अ.वैध रूप से चल रहे गरनाला न.शा मुक्ति केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और सभी मरीजों का पूछताछ के बाद मेडिकल किया जा रहा है उसके बाद सभी को उनके परिजनों के हवाले किया जायेगा ! मेडिकल कर रही डॉक्टर शालिनी ने बताया कि अपने सीनियर के आदेश पर यहाँ न.शा मुक्ति केंद्र पर मरीजों का मेडिकल करने आई है ! उन्होंने बताया कि ये न.शा मुक्ति केंद्र अ.वैध रूप से चल रहा था जहाँ पर इन मरीजों को रखा हुआ था जिन्होंने बताया कि इतनी ठण्ड मे उन्हें चप्पल भी नहीं दी जाती थी !
