बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)- बिलासपुर से चंडीगढ़ सड़क मार्ग के माध्यम से वापिस जाते समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को बागछाल पुल का निरीक्षण किया। यह पुल नैना देवी और झंडूता को जोड़ता है और इसका उद्घाटन कुछ महीनों पहले ही हुआ था।
निरीक्षण के दौरान जे पी नड्डा के साथ सदर विधायक, नैना देवी विधायक और झंडूता विधायक भी मौजूद रहे। उन्होंने पुल की संरचना और निर्माण कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन से पुल की देखरेख और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।
