/ May 16, 2026

खानपुर के ग्रामीणों की अनूठी पहल.. निजी स्कूलों के बजाय अब सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे बच्चों को

Kaithal,10 April-खंड के खानपुर गांव की पंचायत ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की है।प्राइवेट स्कूलों की बढ़‌ती फीस और सुविधाओं की होड़ से अलग,अब पूरा गांव मिलकर सरकारी स्कूलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित हो गया है.यह पहल केवल सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला बढ़ाने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह सरकारी स्कूलों को शिक्षा के नए आयाम देने की दिशा में भी एक कदम है।पंचायत और ग्रामीणों ने मिलकर न केवल बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में करवाने का फैसला किया, बल्कि स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी कदम उठाए है।शिक्षकों की भागीदारी,स्मार्ट क्लासरूम,साफ-सफाई,और आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए.

जागरूकता रैली निकाल लिया संकल्प

गांव खानपुर के सरकारी स्कूल में दाखिले को लेकर जागरूकता रैली निकालते छात्रों ने संकल्प लिया कि अब ग्रामीण अपने बच्चों को निजी स्कूलों के बजाय गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे।इस कदम से खानपुर पंचायत ने पूरे प्रदेश को एक नई दिशा दिखाई है।गांव के गण्यमान्य लोगों का कहना है कि यह पहल केवल एक गांव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।अगर अन्य गांव भी इस मॉडल को अपनाएं तो सरकारी स्कूल शिक्षा सुधार में क्रांति ला सकते हैं। सरकारी स्कूलों को लेकर बनी धारणा को बदलने का यह प्रयास निश्चित रूप से एक मिसाल बनेगा।

सरपंच अमनदीप सैनी का कहना है कि जब पूरा गांव एक साथ किसी बदलाव के लिए आगे आता है तो नतीजे भी सकारात्मक होते हैं।सरकारी स्कूल में दाखिला बढ़ने से स्कूल का दर्जा भी उन्नत होगा और सरकार भी अधिक संसाधन मुहैया कराएगी। पंचायत और स्कूल प्रबंधन समिति की सक्रियता भी गांव के सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने में योगदान करेगा।पढ़ाएं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करें तो सरकारी स्कूल किसी भी निजी संस्थान से कम नहीं रहेंगे।इस सोच को बढ़ावा देने के लिए पूरे गांव में रैली निकाली गई,जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की शिक्षा की और आकर्षित किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.