उत्तराखंड (एकता): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दिवाली के दिन निर्माणाधीन सुरंग में हुए हा#दसे में फंसे 41 श्रमिकों के आज बाहर आने की उम्मीद है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सुरंग के अंदर जायजा लिया। वह दोनों ही सुरंग के अंदर जाकर बाहर लौट आए हैं। सूत्रों के मुताबिक रेस्क्यू का आज 12वां दिन है। ऑपरेशन में आज 12 से 14 घंटे का समय लग सकता है।

सूत्रों के मुताबिक कभी भी अच्छी खबर मिल सकती है। इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन(आईटीए) के अध्यक्ष प्रो.आर्नोल्ड डिक्स ने मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रात-दिन एक किया हुआ है।

गौरतलब है कि सुरंग में फं@से मजदूरों को 264 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। हालांकि यह हादसा 12 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे हा+दसा हुआ था। जब अचानक ऊपर से मलबा गिर@ने की वजह से 41 मजदूर टनल में फंस गए थे।
