मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से किए हुए वादे को पूरा करने जा रहे हैं विक्रमादित्य सिंह

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी में अपना कैंप ऑफिस खोलने जा रहे हैं। यह कैंप ऑफिस राजमहल कॉम्पलेक्स में खोला जा रहा है। इसका विधिवत शुभारंभ खुद विक्रमादित्य सिंह बुधवार यानी 09 अक्तूबर को सुबह साढ़े 9 बजे करेंगे। बता दें कि अभी हालही में विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से करीब 74 हजार मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपनी हार के बाद भी उन्होंने मतदाताओं के प्रति अपना सकारात्मक रवैया दिखाते हुए यहां पर कैंप ऑफिस खोलने का ऐलान किया था।
मंडी में खोलेंगे अपना कैम्प ऑफिस 
मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता से किए हुए अपने उसी वादे को अब विक्रमादित्य सिंह पूरा करने जा रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब कोई हारा हुआ प्रत्याशी अपना कैंप ऑफिस खोलकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेगा। हालांकि हारने के बाद ही विक्रमादित्य सिंह के पास प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास जैसे दो महत्वपूर्ण विभाग हैं। विक्रमादित्य सिंह के कैंप ऑफिस में क्या-क्या व्यवस्थाएं रहेंगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। महीने में कितने दिन विक्रमादित्य सिंह इसमें बैठेंगे और उनकी अनुपस्थिति में यहां कौन लोगों की समस्याएं सुनेगा, इसके बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस कैंप ऑफिस के माध्यम से विक्रमादित्य सिंह कहीं न कहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत को पूरी टक्कर देने के मूड़ में नजर आ रहे हैं। कंगना ने भी हालही में अपना ऑफिस मंडी में खोला है। हालांकि वो यहां लोगों को कम ही मिलती हैं और उनका स्टाफ की लोगों की समस्याओं को सुनता है। लेकिन भविष्य में यह देखना दिलचस्प होगा कि जीते और हारे हुए प्रत्याशियों में से किसका ऑफिस लोगों के लिए ज्यादा मददगार साबित होता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.