CPS के बयान पर बोले विक्रमादित्य सिंह..मैं सिर्फ आलाकमान और मुख्यमंत्री के लिए जवाबदेह

शिमला, संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी पर पलटवार किया है. शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे सिर्फ कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए जवाबदेह हैं.
विक्रमादित्य सिंह ने संजय अवस्थी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें संजय अवस्थी ने विक्रमादित्य सिंह को बड़ी जिम्मेदारी के मुताबिक बयानबाजी करने की सलाह दी थी. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय आलाकमान को यह बताया है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी की विचारधारा को लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं. उनके पिता वीरभद्र सिंह भी ऐसा ही करते थे और वे भी पिता की राह पर ही अग्रसर हैं. हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा  कि जो बयान उन्होंने दिया था, उसको गलत तरीके से पेश किया गया. जो उन्होंने कहा वह संविधान के दायरे में रहकर कहा है. विक्रमादित्य ने कांग्रेस नेतृत्व से समन मिलने की बात से भी इनकार किया है.
मेरे बयान को गलत तरीके से किया गया  पेश
 विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो मैंने बयान दिया था उसको गलत तरीके से पेश किया गया और जो किसी दूसरे राज्य में साम्प्रदायिक तरीके से लागू किया गया था उससे जोड़ा गया था. जो भी मैंने कहा है वह संविधान के दायरे में कहा है. मेरा दिल्ली जाने का जो कार्यक्रम था वह पहले से निर्धारित था. ऐसी खबरें चल रही थी कि मुझे दिल्ली समन किया गया था ऐसा नहीं था. विक्रमादित्य ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी लाइन उनके लिए सर्वोपरि है.
लोगों के बीच सही जानकारी ले जाना हमारा कर्तव्य
हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पार्टी लाइन हमारे लिए सर्वोपरि है, लेकिन प्रदेश की जनता की आवाज उठाना भी हमारी पहली प्राथमिकता है. मैं कांग्रेस का प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हूं. कांग्रेस पार्टी के जो मूल सिद्धांत हैं उसको आगे ले जाने का काम हम करेंगे. बीते दिनों में जो घटनाक्रम हुआ है उसको मैंने मीडिया के सामने रखा है. विक्रमादित्य ने कहा कि लोगों के बीच सही जानकारी ले जाना हमारा कर्तव्य है. हिमाचल प्रदेश में किसी भी प्रांत या राज्य से कोई भी व्यक्ति रोजगार के लिए आ सकता है चाहे वह किसी भी धर्म का हो या किसी भी जाति का हो. हम सभी को खुले मन से स्वीकार करते हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे सिर्फ कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए जवाबदेह हैं. विक्रमादित्य सिंह ने संजय अवस्थी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें संजय अवस्थी ने विक्रमादित्य सिंह को बड़ी जिम्मेदारी के मुताबिक बयानबाजी करने की सलाह दी थी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.