/ May 18, 2026

सुजानपुर हल्के में भाजपा ने कांग्रेस को दिया ट्रिपल झटका

सुजानपुर , 30 सितम्बर: सत्तासीन कांग्रेस द्वारा पूरी ताकत झोंक दिए जाने के बावजूद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला परिषद और वार्ड पार्षद के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है और जीत के बाद भाजपा के दोनों विजेता प्रत्याशियों ने पूर्व विधायक  राजेंद्र राणा के आवास पर पहुंचकर जश्न का माहौल बना दिया। भाजपा की यह जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि जिला परिषद के बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद वार्ड से मौजूदा विधायक कैप्टन रंजीत राणा द्वारा सीट खाली करने के बाद यह उपचुनाव हुआ था और विधायक ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न तो बनाया ही था , साथ ही सत्ता का पूरा तंत्र भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुटा था लेकिन यहां भाजपा प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर ने जीत अर्जित करके भाजपा को दोहरी खुशी मनाने का मौका दे दिया।
जिला परिषद और वार्ड पार्षद का चुनाव भी जीता 
 इससे पहले कल सुजानपुर नगर परिषद के एक वार्ड के चुनाव में  भाजपा प्रत्याशी नीरजा ठाकुर ने भी शानदार जीत अर्जित की थी। कांग्रेस को इन दोनों उपचुनाव में हार का मुख देखना पड़ा है। दिलचस्प बात यह भी है कि सुजानपुर नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा ने पहले जीत अर्जित करवा कर कांग्रेस का खेल खराब किया था। और अब दोनों उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशियों ने जीत अर्जित करके कांग्रेस को ट्रिपल झटका दे दिया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में  उपचुनाव के बाद कांग्रेस को यहां लगातार झटके लग रहे हैं।
राजेंद्र राणा के आवास पर जीत के बाद पहुंचे प्रत्याशियों ने बनाया जश्न का माहौल
पिछले कल और आज जीत अर्जित करने वाले भाजपा के दोनों विजेता प्रत्याशियों ने समर्थकों सहित राजेंद्र राणा के आवास में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया और वहां जश्न का माहौल बना दिया। राजेंद्र राणा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा चुनावी नतीजे ने साफ बता दिया है कि जनता सुक्खू सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है और कांग्रेस द्वारा दी गई झूठी गारंटीयां ही कांग्रेस के गले की फांस बनती जा रही हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने मित्रों पर खजाना लूटा कर प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है । राजेंद्र राणा ने कहा कि यह चुनावी नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि जनता सुक्खू सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। हिमाचल की जनता के इसी जन आक्रोश को भांपकर कांग्रेस नेतृत्व ने भी चुनावी राज्यों में हिमाचल के सीएम सुक्खू को चुनाव प्रचार से दूर किया रखा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.