Valentine’s Day पर अपने पार्टनर के साथ करें इन जगहों की सैर, यादगार बन जाएगा सफर…जानें पूरा पैकेज

थाईलैंड (एकता): दुनियाभर में हर साल 14 फरवरी को ही Valentine’s Day मनाया जाता है। इस दिन कपल एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। फरवरी एक ऐसा महीना है, जिसका इंतजार कई लोगों को साल भर रहता है। इसका क्रेज युवाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। वैलेंटाइंस डे को प्यार का दिन कहा जाता है। काफी लोग इसे Celebrate करने के लिए अलग-अलग जगह जाते हैं।

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए लोग अपने पार्टनर के साथ विदेश टूर पर भी जाना पसंद करते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को कोई खास तोहफा देना चाहते हैं तो आपको लिए यह खबर खास है। सूत्रों के मुताबिक आईआरसीटीसी आपके के लिए शानदार थाईलैंड टूर पैकेज लाया है। जिसमें आपको बैंकॉक और पटाया घूमने का स्पेशल मौका मिलेगा। Newly Married Couple, दोस्त, पति-पत्नी इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए प्लान बना सकते हैं। इस पैकेज का नाम है Treasures Of Thailand ex Hyderabad। यह एक फ्लाइट पैकेज है, जो पूरे 4 दिन और 3 रात का है। इसमें आपको हैदराबाद से बैंकॉक जाने और आने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी।

इस पैकेज की शुरुआत 14 फरवरी, 2024 को होगी। यह एक डीलक्स पैकेज है, जिसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी है। इस पैकेज में आपको डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 3 स्टार होटल की भी Facility मिलने जा रही है। खास बात यह है कि आपको इस पूरे टूर में अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी मिलेगा। इसमें 80 साल तक के Passengers के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।

सैलानी पटाया और बैंकॉक के कई मशहूर टूरिस्ट प्लेस की सैर का लुत्फ उठा सकते हैं। थाईलैंड के इस पैकेज में आपको सिंगल शेयरिंग पर 56,845 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा। अगर आप डबल शेयरिंग कर रहे हैं तो 48,470 रुपए और ट्रिपल में 48,470 रुपए शुल्क देना होगा।


वैलेंटाइन डे के पीछे की कहानी क्या है?

हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसकी शुरूआत रोम के एक राजा क्लॉडियस के समय में हुई थी। कहा जाता है कि उस वक्त रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरूआत हुई। इसी महीने में 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है। प्यार के इस हफ्ते की शुरूआत से ही लोग अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास दिलाते रहते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.