अंबाला (एकता): हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झट+का लगा है। दरअसल अंबाला की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। जानकारी के मुताबिक आप पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा ने पार्टी से इस्ती#फा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह और उनकी बेटी कांग्रेस पार्टी जॉइन करेंगे। इससे पहले वह कांग्रेस फिर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट उसके बाद आप शामिल हुए थे। आज यानि गुरुवार को उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार 6 जनवरी को पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी ज्वाइन करवाएंगे।
