/ Nov 25, 2026

‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ मुहिम पंजाब में नशों की बीमारी के खि़लाफ़ साबित होगी निर्णायक लड़ाई : हरदीप सिंह मुड्डियां

लुधियाना (दलजीत विक्की) | राज्य को नशा मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ मुहिम के अधीन शनिवार को पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंड्डियां ने ज़िला लुधियाना की गाँव और वार्ड रक्षा कमेटियों के किंगसविला रिज़ोर्ट (लुधियाना) में ज़िला स्तरीय मीटिंग/ समागम को संबोधन करते हुये कहा कि पंजाब की जवानी को नुकसान  पहुंचाने वाले नशा तस्करों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मुंड्डियां द्वारा ऐलान किया गया कि पंजाब सरकार तब तक चैन के साथ नहीं बैठेगी जब तक राज्य में से नशों का मुकम्मल ख़ात्मा नहीं किया जाता और नशा तस्करों पर पूरी तरह नकेल नहीं कसी जाती।

इस मौके पर विधान सभा हलका लुधियाना केंद्रीय से विधायक श्री अशोक पराशर पप्पी, विधान सभा हलका लुधियाना दक्षिणी से विधायक श्रीमती रजिन्दर पाल कौर छीना, हलका लुधियाना उत्तरी से विधायक श्री मदन लाल बग्गा, विधान सभा हलका आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधान सभा हलका रायकोट से विधायक श्री हाकम सिंह ठेकेदार, जगराओं के विधायक सरबजीत कौर माणूके, चेयरमैन पंजाब जैनको बोर्ड नवजोत सिंह जरग, चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी लुधियाना शरनपाल सिंह मकड़, ‘आप’ के सीनियर नेता डा. के. एन. एस. कंग, ज़िला प्रधान ग्रामीण एडवोकेट गुरदर्शन सिंह कूहली, नशा मुक्ति मोर्चा पंजाब के सुखजीत सिंह ज़ोनल कोआर्डीनेटर, बलबीर चौधरी कोआर्डीनेटर लुधियाना शहरी, हेमराज साहनेवाल कोआर्डीनेटर ग्रामीण-1 और मनजीत सिंह कोआर्डीनेटर ग्रामीण- 2 के इलावा बड़ी संख्या में गाँवों के पंच, सरपंच, डिफेंस कमेटियों सहित पहुँचे गणमान्य जन उपस्थित थे।

हरदीप सिंह मुंड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशों की स्पलाई लाईन तोड़ दी है और इस घृणित जुर्म में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की तरफ से ग़ैर- कानूनी तरीकों के साथ बनाई जायदाद को राज्य सरकार ने पहली बार गिराया या ज़ब्त किया है जिससे यह अन्य लोगों को इस काम में आने से रोके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में नशों के जड़ से ख़ात्मे के लिए गाँव और वार्ड के पहरेदार के रूप में विलक्षण शुरुआत की गई है, जो सही मायनों में योद्धाओं की फ़ौज होगी। पंजाब में नशों की बीमारी के खि़लाफ़ यह निर्णायक जंग साबित होगी। नशों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए नशा मुक्ति यात्रा को हरेक गाँव, वार्ड तक ले जाकर लोक लहर बनाया जायेगा, जिससे पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाया जा सके।

मंत्री मुंड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशों विरुद्ध की शुरुआत करके पंजाब की नौजवानी को नशा रहित ज़िंदगी जीने और जन भलाई के इस कार्य में हिस्सा लेकर इस मुहिम को लोक लहर बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। पिछली सरकारों ने अपने हितों की पूर्ति के लिए नशा तस्करों को अनदेखा करने के साथ-साथ तस्करों को राजनैतिक सुरक्षा प्रदान की जिसको राज्य के लोग भली भाँति परिचित हैं।

कैबिनेट मंत्री स. हरदीप सिंह मुंड्डियां द्वारा समागम के दौरान गाँवों के पंच, सरपंच, डिफेंस कमेटियों समेत पहुँची सख्शियतों को गाँवों, वार्डों का पहरेदार बनकर नशों की बुराई को जड़ से ख़त्म करने का प्रण दिलाया। पंडाल में बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने पंजाब सरकार के कंधे के साथ कंधा लगा कर नशों के खि़लाफ़ आवाज़ बुलंद की।

कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की नशों के विरुद्ध जंग को कामयाब करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने अलग-अलग गाँवों, वार्ड रक्षा कमेटियों से अपील करते हुये कहा कि नशों की बीमारी को जड़ से खोदने के लिए ज़मीनी स्तर पर अलग-अलग जागरूकता गतिविधियां चलाना समय की ज़रूरत है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी घर का कोई भी मैंबर नशों की दलदल में फंस गया है तो उसे सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में लाया जाये और सरकार वायदा करती है कि उनके पारिवारिक मैंबर की ज़िंदगी बचा कर उनको फिर से सेहतमंद जीवन जीने का मौका दिया जायेगा।

मुंड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए चाहे नशों की बात हो, चाहे पानियों की, डट कर पहरा दे रहे हैं। सरकार इस मामले में हर तरह की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है और 5 मई को पंजाब विधान सभा का विशेष सैशन भी बुलाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हकों पर केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पहले पानियों को लेकर चालें चली। पड़ोसी राज्यों को रियायतें देकर पंजाब के उद्योगों का नुक्सान किया। अब रिपेरियन राज्यों के हकों पर डाका मारने की चाल चलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण सोच है जो न असहनीय है।

विधान सभा हलका लुधियाना केंद्रीय से विधायक श्री अशोक पराशर पप्पी ने नशों के सौदागरों को सख़्त चेतावनी देते हुये कहा कि वह या तो नशों का कारोबार छोड़ दें या फिर पंजाब छोड़ कर चले जाएँ। उन्होंने कहा कि हमने राज्य की जवानी को बचाना है और पंजाब की जवानी को गलत रास्ते पर ले जाने वालों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नशों के सौदागरों की तरफ से नशे बेच कर बनाईं गई जायदादों को भी गिराया जा रहा है जिससे फिर से कोई भी पंजाब के नौजवानों को नशों की आदत में न फंसा सके।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें और तस्करों के बीच गठजोड़ करके पंजाब की जवानी को गलत रास्ते पर डाला गया था और हमारी सरकार पुरानी सरकारों की गन्दगी को साफ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस पर कोई राजनैतिक दबाव नहीं है, बल्कि नशों के सौदागरों पर कार्यवाही करके जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान की तरफ से नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश है कि या तो नशे बेचने बंद कर दें या फिर पंजाब छोड़ दें। उन्होंने कहा कि गाँवों और वार्ड स्तर पर बनीं डिफेंस कमेटियों को नशों के ख़ात्मे के लिए अग्रणी भूमिका निभाने की ज़रूरत है।

डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन, पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वप्न शर्मा, एस. एस. पी. लुधियाना (ग्रामीण) डा. अंकुर गुप्ता और एस. एस. पी खन्ना डा. ज्योति यादव बैंस ने नशों के विरुद्ध लड़ाई में हर व्यक्ति की भूमिका और इस मुहिम की अहमीयत के बारे रौशनी डाली। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नशों की समस्या को जड़ से ख़त्म करना हमारी सांझी ज़िम्मेदारी है। ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और पब्लिक मिलकर काम करने के साथ ही नशों के विरुद्ध युद्ध जीता जा सकता है। एक नशा मुक्त पंजाब की स्थापना अब एक स्वप्न ही नहीं बल्कि हकीकत बनती जा रही है। समाज के हरेक व्यक्ति की भागीदारी के साथ ही भविष्य में हम नशों से मुक्त पंजाब की स्थापना कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस जंग में लोगों का सहयोग लेने के लिए वटसऐप हेल्पलाइन नंबर 97791- 00200 जारी किया है। उन्होंने लोगों को अपने इलाके में नाजायज गतिविधियां चला रहे नशा तस्करों के बारे कोई भी जानकारी इस वटसऐप नंबर पर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फ़ोन करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.