कुलदीप राठौर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद स्वीकारने से किया इनकार

शिमला,4 मई(TSN):हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में संभावित बदलावों के बीच कुलदीप सिंह राठौर का नाम एक बार फिर चर्चा में आया है,लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे प्रदेश अध्यक्ष का पद दोबारा नहीं संभालना चाहते। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक राठौर ने कहा कि वे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं और संगठन को एक सशक्त स्थिति तक पहुंचाया है।वर्तमान में वे पार्टी द्वारा सौंपी गई राष्ट्रीय जिम्मेदारियों से संतुष्ट हैं और उन्हीं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

एचपीटीडीसी कार्यालय के स्थानांतरण पर राठौर की आपत्ति

राठौर ने हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के मुख्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने के निर्णय पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय 1972 से शिमला में स्थित है और राजधानी होने के कारण यहां सभी जिलों के लोगों की पहुंच है।उन्होंने सुझाव दिया कि यदि आवश्यकता हो तो धर्मशाला में एक नया कार्यालय खोला जा सकता है,लेकिन शिमला का मुख्यालय यथावत रहना चाहिए।इस मुद्दे पर वे मुख्यमंत्री और पर्यटन निगम अध्यक्ष से बातचीत करने वाले हैं।

गुजरात में कांग्रेस संगठन को मज़बूती दे रहे राठौर

अपने हालिया गुजरात दौरे की जानकारी देते हुए राठौर ने बताया कि उन्हें सुरेंद्रनगर ज़िले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।उन्होंने तीन दिनों तक विभिन्न बैठकों के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया।उनका विश्वास है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब भी पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.