अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज देश के कुछ राज्यों में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। लेकिन प्रदेश में अभी कोई केस नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक अनिल विज ने कहा कि हम पहले भी कोविड-19 वाय+रस से ल#ड़े हैं और हमारी सारी तैयारी टॉप गियर पर हैं। हम आईएलआई और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के केसों का आरटीपीसीआर टेस्ट करेंगे। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया तथा अन्य राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं सचिवों के साथ सुरक्षा उपायों पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने मॉकड्रिल की है और हमारी सारी तैयारी है। हरियाणा में 238 पीएसए प्लांट चालू हालत में हैं। यह बीमारी इसी रूप से आ रही है, जैसे पहले आई थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई है। हमने हरियाणा की मीटिंग की है और मॉकड्रिल भी। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से अलर्ट हैं।
