World Cup में अपना हुनर दिखाने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अर्जुन अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

नई दिल्ली (एकता): वर्ल्ड कप 2023 में शानदार जीत के हीरो टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए खुशखबरी है। बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 20 दिसंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान किया, जिसमें कई खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें मोहम्मद शमी का भी नाम शामिल है। दरअसल वह वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं। शमी को देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान यानि अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद किक्रेटर के चेहरे पर रौनक दिखाई दी।


अर्जुन अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने मैच में 9.5 ओवर में 57 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे। जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्पेशल रिक्वेस्ट करते हुए तय तारीख के बाद शमी के नाम की सिफारिश की थी, जिसे खेल मंत्रालय ने स्वीकार किया। वहीं दूसरी ओर देश की नंबर एक मेंस डबल्स बैडमिंटन जोड़ी, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यूथ अफेयर्स और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी है। भारत के राष्ट्रपति 09 जनवरी 2024 को अवॉर्ड एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में प्रदान करेंगे। सरकार ने खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस अवॉर्ड में शमी सहित 26 खिलाड़ी शामिल होंगे। भारत सरकार द्वारा हर साल दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है।


मोहम्मद शमी का अंतरराष्ट्रीय कैरियर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नवंबर 2013 अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्ट इंडीज़ के विरुद्ध की और 5 विकेट लिए। इसके बाद 2019 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 30 विकेट पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महज 10 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। भारत में हो रहे वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 54 रन देकर 5 विकेट लिए। अगले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट और श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लिए। इसके साथ ही वे एकदिवसीय विश्‍व कप में भारत की ओर से सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.