अंबाला (एकता): हरियाणा में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज जैसे ही सुबह लोगों की आंख खुली तो पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। बता दें कि घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी हुई है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जहां कोहरा पड़ने से लोगों की सांसें फूल रही हैं, किसानों के चेहरे खिल रहे हैं। क्योंकि ज्यादा ठंड पड़ने से गेंहू की फसल को काफी फायदा होता है। कई लोग तो सुबह-सुबह धुंध में सैर करने का आनंद उठा रहे हैं। बता दें कि लोगों को अपनी गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है, क्योंकि विजिबिलिटी बहुत ही कम है और आगे रास्ता नजर नहीं आ रहा। हरियाणा में सर्दी का सितम दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

