मुंबई (एकता): Shahrukh Khan बॉलीवुड Superstar और Producer हैं, जो हिंदी जगत के सबसे महान और सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। बता दें कि अपनी ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद ‘डंकी’ उनकी साल 2023 की तीसरी फिल्म है। 3 फिल्मों ने काफी कमाई की है। हाल ही में 21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कमाई की। सिनेमा में फिल्म काफी धमाल भी मचा रही है। किंग खान के फैंस उनकी फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आप इस फिल्म को अपने परिवार के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। इस फिल्म की स्टोरी काफी दिसचस्प है। हालांकि फिल्म को काफी प्यार भी मिल रहा है।

फैंस को दिया खास सरप्राइज
सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान ने फिल्म ‘डंकी’ की सफलता के बाद फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया कि वह खुश हो गए। बता दें कि रविवार की शाम को अभिनेता ने अपने घर ‘मन्नत’ से फैंस से मुलाकात कर उनको शुक्रिया कहा। वहीं शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अभिनेता ने उन प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया जो कि उनकी एक झलक पाने के लिए दीदार कर रहे थे। उन्होंने फैंस को फ्लाइंग किस भी दिया। जिससे वह काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस दौरान नीली स्वेटशर्ट और नीली डेनिम जींस पहनी हुई थी। उन्होंने चश्मे के साथ अपना लुक दिखाया। सभी फैंस को खुश करने के लिए अपना सिग्नेचर पोज भी दिया।

जानिए कितना हुआ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन
खास बात यह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी का खास रोल है। अगर हम कलेक्शन की बात करें तो ‘डंकी’ ने पहले दिन 29.2 करोड़, दूसरे दिन 20.12 करोड़, तीसरे दिन 25.5 करोड़, चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है जिसके मुताबिक फिल्म ने 31.50 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 106.43 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

