आखिर इतनी तीखी क्यों होती है लाल और हरी मिर्ची, जानिए इसके पीछे की वजह

दिल्ली (एकता): अगर आप मसालेदार भोजन के शैकीन हैं, तो मिर्च का स्वाद आपके लिए बहुत मायने रखता है। दरअसल कई लोगों को तीखा खाने की क्रेविंग होती है तो किसी को स्पाइसी फूड पसंद होता है। हम स्वाद के लिए खाने में लाल और हरी दोनों मिर्च का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसका तीखापन खाने को स्वादिष्ट बनाता है। मिर्च लाल हो या हरी ज्यादातर सभी तरह की मिर्च का स्वाद तीखा ही होता है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि लाल-हरी मिर्ची इतनी तीखी क्यों होती है। आपने कभी जानने की कोशिश नहीं की। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर मिर्च इतनी तीखी होती क्यों है:-


आखिर मिर्च क्यों होती है तीखी 

आज हम आपको मिर्च के तीखा होने का राज बताने जा रहे हैं। मिर्च में कैप्साइसिन नामक कंपाउंड होता है, जो इसके तीखेपन का कारण है। यह मिर्च के बीच वाले हिस्से में मौजूद होता है। यह इसे फफूंद से भी बचाता है। मिर्च का तीखापन सिर्फ जीभ और त्वचा पर पाई जाने वाली नसों पर अपना असर छोड़ता है। खून में सब्‍सटेंस पी नामक केमिकल रिलीज करता है, जो दिमाग में गर्मी का सिग्‍नल देता है।


पानी से नहीं होता तीखापन कम 

अगर आप मिर्च के ऊपर से पानी पीते हैं तो आपका तीखापन कम नहीं होता, बल्कि आपको महसूस होता है। इसकी वजह है कि कैप्साइसिन पानी में घुलनशील नहीं होता है। अगर आपको जलन शांत करनी है तो इसके लिए दूध, दही, शहद या शक्‍कर का इस्‍तेमाल करना चाहिए। जिससे आपको मिर्च का तीखापन कम लगेगा।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए खाने में मिर्च का प्रयोग

जो मरीज होते हैं उन्हें ज्यादा मिर्च का प्रयोग नहीं करना चाहिए। स्पेशल अस्थमा के मरीजों को ध्यान देना चाहिए। इससे अटैक आ सकता है।

अल्सर के मरीजों को भी लाल मिर्च का सेवन कम करना चाहिए। इससे आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

बवासीर के मरीजों को भी ज्यादा मिर्च खाने से समस्या बढ़ जाती है।

हरी मिर्च का ज्यादा सेवन त्वचा संबंधित परेशानियां भी पैदा करता है।

मिर्च में तीखापन क्यों होता है?

मिर्च में कैप्साइसिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जिससे आंख या मुंह पर लगने से तेज जलन होने लगती है। ये मिर्च के हर बीज में होती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.