दिल्ली (एकता): अगर आप रेलवे से रिटायर्ड हैं या आपका कोई पारिवारिक सदस्य इसमें रिटायर्ड है तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। बता दें कि कोलकाता के बेस्ड बंधन बैंक को एक शानदार मौका मिला है। सूत्रों के मुताबिक अब रिटायर्ड कर्मचारियों को यह बैंक पेंशन डिस्ट्रीब्यूट करवाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेलवे मिनिस्ट्री की तरफ से उन्हें ऑथराइज किया है। बताया जा रहा है कि देश के प्राइवेट लैंडर में से एक बंधन बैंक की ओर से इसका बयान जारी किया गया। वहीं दूसरी ओर पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रोसेस को शुरू करने के लिए बैंक जल्द ही रेल मंत्रालय के साथ इंटीग्रेट करेगा। बंधन बैंक को खास सुविधा मिलने वाली है। देशभर में रेलवे के 17 रीजनल ऑफिसेज और 8 प्रोडक्शन यूनिट्स के लिए हर साल करीब 50,000 रिटायर लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। बंधन बैंक के गवर्नमेंट बिजनेस चीफ देबराज साहा ने कहा कि “वित्त मंत्रालय, रेलवे और आरबीआई का यह ऑर्डर हमारे बैंक में रेगुलेटर और सरकार के भरोसे का सबूत है।
जानें क्या है खास बातें
- बंधन बैंक जल्द ही पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रोसेस को ऑपरेट करने के लिए रेल मंत्रालय के साथ इंटीग्रेशन करेगा।
- उन्हें रेल मंत्रालय के उन सभी कर्मचारियों को पेंशन बांटने का मौका मिलेगा, जो इंडियन रेलवेज में सर्विस से रिटायर हो चुके हैं।
- 12 लाख एंप्लाइज की संख्या के साथ भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा एंप्लॉयर है।
बंधन बैंक के बारे में जानें
यह बैंक सबसे ज्यादा कॉम्पीटीटिव इंटरेस्ट रेट का फायदा भी रिटायर्ड कर्मचारियों को देता है। बंधन बैंक की तरफ से पेंशनर्स को इसकी 1640 से ज्यादा बैंक ब्रांच और कैटेगरी में बेस्ट डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच मिलती है।
जानें क्या है बंधन बैंक
बंधन बैंक लिमिटेड एक बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। बंधन बैंक एक private बैंक है और यह सरकारी नहीं है। यह पूरी तरह से निजी स्वामित्व वाला बैंक है, जो वित्तीय सेवाओं की प्रदान करता है। इसका स्वामित्व निजी निवेशकों के पास है और यह बैंक बाजार में एक निजी कंपनी के रूप में विपणित होता है।
