Ludhiana,22 April-जीतो लुधियाना चैप्टर के तत्वाधान में जीतो लेडीज विंग की ओर से मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर वर्कशॉप का आयोजन बाडेवाल रोड महावीर एंक्लेव जिनेश्वर निवास में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् विशेषज्ञ रितु मल्हान ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस हमारी शक्ति, हमारा ग्रह ” थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय समुदायों, व्यक्तियों और राष्ट्रों की सामूहिक शक्ति पर प्रकाश डालता है ताकि कार्रवाई योग्य, टिकाऊ समाधानों के माध्यम से ग्रह की रक्षा और पुनर्स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरणीय मुद्दों जैसे प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस गंभीर विषयों को हम सब को आगे आकर दूसरों को जागरूक करना होगा। तभी हम एक अच्छे पर्यावरण की कल्पना कर सकते हैं।
इस दौरान जीतो लेडीज विंग चीफ सेक्रेट्री अमिता जैन ने कहा कि पृथ्वी दिवस वह दिन है जो पृथ्वी के संसाधनों और संधारणीय प्रथाओं के लिए आभार को बढ़ावा देता है । यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन, हम एक स्वच्छ और स्वस्थ पृथ्वी की वकालत करते हैं। पहला पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया था।
समारोह कनवीनर मनीषा जैन,एवं को-कनवीनर भानु जैन ने कहा कि पृथ्वी दिवस अभियान इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे रोज़मर्रा की गतिविधियाँ -जैसे प्लास्टिक का उपयोग कम करना या पानी का संरक्षण करना -स्थिरता की ओर वैश्विक बदलाव में योगदान दे सकती।इस अवसर पर जीतो मेंटर अभिलाष ओसवाल, कंचन जैन,चेयरपर्सन मंजू ओसवाल ,वाइस चेयरमैन भानु जैन,अकिता ओसवाल, रिचा जैन, चीफ सेक्रेट्री अमिता जैन,ज्वाइंट सेक्रेट्री शालिनी जैन, कोषाध्यक्ष एकता जैन,ज्वाइंट कोषाध्यक्ष प्रांजल जैन,शिल्पा जैन, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स में दिव्या जैन, करुणा ओसवाल , सीरत ओसवाल आदि उपस्थित थे।
