आपदा राहत पर फोकस: हिमाचल सरकार ने आयोग को भेजा जवाब, फिलहाल नहीं हटेगा डिज़ास्टर एक्ट आदेश

Shimla,20 November-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र का औपचारिक जवाब वापस भेज दिया है,जिसमें स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत 8 अक्तूबर 2025 को जारी आदेश को अभी वापस लेना संभव नहीं है।मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से भेजे गए जवाब में कहा गया है कि सरकार ने आयोग की आपत्ति और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया है तथा सभी जिलों और संबंधित विभागों से विस्तृत फीडबैक भी लिया गया है।

सरकार के अनुसार फिलहाल राज्य के कई क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं,पेयजल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं और विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों का पूरा फोकस राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर केंद्रित है।मुख्य सचिव ने बताया कि प्रशासनिक मशीनरी को प्रभावित इलाक़ों में आवश्यक सेवाओं की बहाली,राहत सामग्री के वितरण और पुनर्निर्माण गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज़रूरतमंदों तक सहायता बिना देरी पहुंचे।सरकार का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए डिज़ास्टर एक्ट के तहत जारी आदेश को अभी हटाना उचित नहीं होगा,क्योंकि इससे राहत कार्य बाधित हो सकते हैं। जैसे ही हालात सामान्य स्तर पर पहुंचेंगे और बुनियादी ढांचे की बहाली पूरी होगी, आदेश को वापस ले लिया जाएगा।

उधर, राज्य निर्वाचन आयोग का मत है कि प्रदेश में स्थितियां अब सामान्य हो चुकी हैं। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि कई जिलों में पारंपरिक मेले आयोजित हो रहे हैं,स्कूल नियमित रूप से संचालित हैं और सामान्य जनजीवन भी पटरी पर लौट आया है।आयोग का यह भी कहना था कि डिज़ास्टर एक्ट के तहत जारी आदेश शासन के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर लागू किया गया है,इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।हालांकि सरकार ने स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने और समय-समय पर समीक्षा जारी रखने का आश्वासन दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.