आरडीजी को लेकर डिप्टी सीएम पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले – अपनी भड़ास निकाल रहे उप मुख्यमंत्री

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आरडीजी मुद्दे को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम तथ्यों के बजाय केवल राजनीतिक बयान दे रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरडीजी के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने से बच रही है और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सदन के भीतर भाजपा पर केंद्र से मदद रुकवाने जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि डिप्टी सीएम के पास इस संबंध में कोई दस्तावेज़ या साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अन्यथा यह मामला विशेषाधिकार हनन की श्रेणी में आ सकता है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए आरडीजी पर संकल्प लेकर आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस मुद्दे को राजनीतिक लड़ाई बनाना चाहती है तो विपक्ष भी पूरी तरह तैयार है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा तथ्यों के आधार पर चर्चा चाहती है, लेकिन निराधार आरोपों से लोकतांत्रिक मर्यादाएं कमजोर होती हैं।
चुनावी तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल हो चुका है और अब राजनीतिक गतिविधियां स्वाभाविक रूप से तेज होंगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद चुनावी मैदान के लिए विधानसभा क्षेत्र तलाश रहे हैं। साथ ही दावा किया कि जब चुनाव होंगे तो कांग्रेस के कई विधायक मैदान से पीछे हटते नजर आ सकते हैं।जयराम ठाकुर ने दोहराया कि भाजपा किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय सरकार को अपनी नीतियों और निर्णयों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.