/ Jul 05, 2026

रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर सियासी घमासान, अग्निहोत्री ने भाजपा से पूछा स्पष्ट रुख

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। सदन के बाहर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए RDG के मुद्दे पर उसका स्पष्ट रुख पूछ लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि हिमाचल और “हिमाचलियत” से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है।
उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में भारत के संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने दूरदर्शिता के साथ राज्यों को अधिकार दिए थे। उन्होंने कहा कि कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया से धन के बंटवारे की व्यवस्था स्पष्ट रूप से संविधान में की गई है और पर्वतीय राज्यों की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सहायता का प्रावधान किया गया था। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश के गठन के समय यह स्पष्ट था कि भौगोलिक और संसाधन संबंधी चुनौतियों के कारण केंद्र सरकार की वित्तीय मदद आवश्यक होगी।अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्यों को कमजोर करने की प्रवृत्ति देखी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि राज्यों को सशक्त नहीं बनाना था तो उनके गठन का उद्देश्य क्या था। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद बड़े राज्यों को अपेक्षाकृत अधिक लाभ मिला, जबकि हिमाचल जैसे छोटे और विशेष श्रेणी के राज्य वित्तीय दबाव में आ गए। पहले जीएसटी कंपनसेशन बंद किया गया और अब आरडीजी  को समाप्त करने की चर्चा हो रही है, जो प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उप मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 17 में से 12 राज्यों की आरडीजी पर निर्भरता लगभग 1 प्रतिशत के आसपास है, जबकि हिमाचल की निर्भरता लगभग 13 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि नागालैंड की निर्भरता 17 प्रतिशत तक है, जबकि कर्नाटक की मात्र 1 प्रतिशत है। ऐसे में हिमाचल जैसे राज्यों के लिए आरडीजी अनिवार्य है।उन्होंने पूर्व जयराम सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कार्यकाल में प्रदेश को लगभग 16 हजार करोड़ रुपये जीएसटी कंपनसेशन और 54 हजार करोड़ रुपय आरडीजी के माध्यम से प्राप्त हुए थे। अग्निहोत्री ने कहा कि जो लोग पहले “स्टेट हुड मारो ठूड” जैसे नारे लगाते थे, वही आज आरडीजी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरडीजी को बंद करना हिमाचल के साथ अन्याय होगा और प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.