दिल्ली (एकता): दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि एक साल में केजरीवाल सरकार के इस स्कूल ने एनडीए की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस स्कूल में पढ़ रहे छात्रों ने रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि एक साल पहले सरकार ने सशस्त्र सेना प्रिपरेटरी स्कूल खोला था। अब उन्होंने परीक्षा पास कर एक और इतिहास रचा है। स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए की परीक्षा पास कर सभी स्कूलों को पछाड़ दिया है।
Delighted to share that 32 students from Delhi’s Shaheed Bhagat Singh Armed Forces Preparatory School have cleared the NDA exam, one of the highest number from any school across the country
In just one year Delhi’s Armed Force Preparatory school has shown excellent results. I…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2023
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर खुशी जाहिर की। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा पास कर ली है, जो देश भर के लिए गर्व की बात है। मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे।’
