/ Nov 03, 2026

बल्हघाटी में इस बार टमाटर का बंपर कारोबार… किसानों पहुंचे 10 करोड़ से पार

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल का मिनी पंजाब के कही जाने वाली बल्हघाटी में इस बार टमाटर का बंपर कारोबार हुआ है। इस बार के सीजन में अभी तक बल्हघाटी से 10 करोड़ से अधिक के टमाटर बेचे जा चुके हैं। हालांकि यह सीजन अब अपनी समाप्ति की तरफ है लेकिन फिर से खेतों में बड़ी संख्या में फसल मौजूद है जिसे रोजाना मंडियों को भेजा जा रहा है।
एपीएमसी जिला मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार बल्हघाटी में 1200 हेक्टेयर भूमि पर 2200 किसानों ने टमाटर की खेती की थी। अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1500 मीट्रिक टन टमाटर की फसल मंडियों तक पहुंचाई जा चुकी है। गत वर्ष सिर्फ 920 मीट्रिक टन का ही उत्पादन हुआ था। इस बार अभी तक 10 करोड़ से अधिक का कारोबार दर्ज किया जा चुका है। हालांकि इस बार किसानों की 30 से 35 फीसदी फसल को नुकसान भी पहुंचा है लेकिन बावजूद इसके गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक उत्पादन और मुनाफा दर्ज किया जा रहा है।

इस बार नहीं बना कोई किसान करोड़पति

हालांकि इस वर्ष टमाटर का कारोबार गत वर्ष के मुकाबले अधिक दर्ज किया जा रहा है, लेकिन इस बार कोई किसान करोड़पति नहीं बन पाया है। बता दें कि गत वर्ष बल्हघाटी के जयराम सैनी ने 1 करोड़ से अधिक की कीमत के टमाटर बेचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। हालांकि इस बात में भी सत्य है कि गत वर्ष टमाटर की फसल कम होने के कारण बहुत अच्छे दाम किसानों को मिले थे। बल्हघाटी के किसान श्याम सिंह, बंटी और गुलाब सिंह ने बताया कि इस वर्ष शुरूआती दौर में टमाटर के काफी कम दाम मिले लेकिन अब टमाटर के दामों में उछाल आया है जिससे उन्हें अच्छे दाम मिलना शुरू हुए हैं। किसानों ने बताया कि खेती में इस्तेमाल होने वाली दवाईयों और खाद के दामों में जो बढ़ोतरी की गई है उससे भी किसानों को घाटा झेलना पड़ रहा है। इन्होंने सरकार से इन दामों में कटौती करने की मांग उठाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

त्योहारों पर कैथल पुलिस का पहरा,बस अड्डे ,रेलवे स्टेशन और बाजारों में स्निफर डॉग से तलाशी

कैथल,बलिंदर कुमार-:त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कैथल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।दीपावली,धनतेरस,गोवर्धन पूजा,भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस के मद्देनजर पुलिस ने जिलेभर में विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।बस अड्डों,रेलवे स्टेशनों और प्रमुख बाजारों में पुलिस टीमें लगातार जांच कर रही हैं।वहीं,...

तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के एमडीएस डॉक्टर,ओपीडी बंद करने की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल में एमडीएस रेजिडेंट डॉक्टरों को पिछले तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भुगतान में देरी से परेशान डॉक्टरों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जल्द...

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू-:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया,जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों,विधायकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं...

मध्य प्रदेश से NCR तक अवैध हथियारों का नेटवर्क बेनकाब, 8 पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गुरुग्राम-:दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर गुरुग्राम पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीम ने सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के खरगोन से आए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान दुर्गेश और नरेंद्र के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.