/ Jun 14, 2026

मंडी में उप मुख्यमंत्री ने किया राइड़ विद प्राइड में सफर..कटवाया अपना टिकट भी

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मंडी शहर का एक वीडिया शेयर   किया है, जिसमे वह एचआरटीसी की राइड़ विद प्राइड में सफर करते हुए नजर  आ रहे हैं। इस वीडियों में मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गणतव्य पर पहुंचने के बाद टिकट भी कटवाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी स्व. धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की आत्मा की शांति के लिए करवाए गए यज्ञ में भाग लेने के लिए मंडी पहुंचे हुए थे। यज्ञ में हिस्सा लेने के बाद अग्निहोत्री अपने साथियों सहित पैदल शहर से होते हुए सर्किट हाउस की ओर बढ रहे थे। इतने में टारना मोड़ के पास एचआरटसी की राइड़ विद प्राइड उनके सामने आकर खडी हो जाती है और चालक जगदंबा प्रसान उन्हें गाड़ी में अंदर बैठने के लिए आमंत्रित करते हैं। जिसके बाद मुकेश अग्निहोत्री अपने 9 और साथियों सहित राइड विद प्राइड़ में टारना मोड़ से लेकर सर्किट हाउस तक सफर करते हैं। इस सफर के दौरान मुकेश अग्निहोत्री चालक से बातीचीत करते हए भी नजर आ रहे हैं। अड्डा इंचार्ज पवन गुलेरिया ने बताया कि राइड विद प्राइड एचपी (02 एम 0470)  का रूट बस स्टैंड से सन्यारड का है। जिसमें आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सफर किया है। चालक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि इस सफर के दौरार मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर में चल रहे अन्य राइड़ विद प्राइड वाहनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सर्किट हाउस में उतरते समय मुकेश अग्निहात्री ने अपने साथ बैठी 9 अन्य सवारियों का 200 रूपये टिकट भी कटवाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.