/ Nov 07, 2026

कांग्रेस विधायक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर कसे तंज..बोले उचित नहीं समझा मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा

नाहन, सतीश शर्मा (TSN)- नाहन के कांग्रेस से विधायक अजय सोलंकी ने कहा है कि डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। विधायक सोलंकी ने  मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और यहां मरीज और उनके तीमारदारों की दी जा रही व्यवस्थाओं को जाँचा। वहीं उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि नाहन प्रवास के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज का दौरा करना उचित नहीं समझा।
 
 
 
 
 
पूर्व सरकार के समय रुका भवन निर्माण का कार्य
 
 
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय से ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य रुका पड़ा है जिसे अब जल्द शुरू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जब नाहन में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे तो लोगों को उम्मीद थी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और यहां की समस्याओं को जानेंगे मगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वापस चल दिए।उन्होंने आरोप लगाया  कि पूर्व सरकार ने निर्माण कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। सोलंकी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य के लिए 371 करोड़ का रिवाएसड एस्टीमेट दिया है और नए एस्टीमेट की प्रशासनिक स्वीकृति के साथ की सीपीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज पूर्व केंद्र में रही यूपीए सरकार की देन है और उसी समय इसके लिए बजट उपलब्ध कर दिया गया था।
अढाई करोड़ से होगा पुराने भवन का रिनोवेशन
सोलंकी ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन का रेनोवेशन किया जा रहा है जिस पर करीब ढाई करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही  है उन्होंने कहा कि टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं और जल्द रेनोवेशन का कार्य भी पूरा हो जाएगा उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां में पाई गई है उसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.