/ Nov 15, 2026

किसानों ने डीएपी खाद की मांग को लेकर NH 9 किया जाम

सिरसा, 12 नवंबर – हरियाणा सरकार भले ही किसानों को DAP खाद उपलब्ध करवाने का दावा कर रही हो, लेकिन सिरसा में किसानों को खाद की किल्लत  से जूझना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी किसानों ने DAP खाद की कमी को लेकर NH 9 पर सिरसा डबवाली रोड पर जाम लगाया दिया था. जिसके बाद किसानों को जल्द से जल्द DAP खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया लेकिन उसके बाद आज एक बार फिर से किसानों ने DAP की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया जिससे काफी वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। रोड जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं  रोड जाम की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने में अधिकारी जुटे रहे लेकिन किसानों ने अधिकारियों की एक नहीं सुनी। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करवाती तब तक रोड जाम जारी रहेगा। कई घंटों तक जाम रहने के बाद अधिकारियों द्वारा जल्द DAP खाद मुहैया करवाने के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
किसानों ने सरकार और कृषि विभाग पर लगाया ये  आरोप
डीएपी खाद की किल्लत को लेकर आज एक बार फिर से सिरसा में किसानों ने नेशनल हाइवे नंबर 9 पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई का वक्त है और इस वक्त किसानों को खाद की सख्त जरूरत है लेकिन सरकार द्वारा किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही बल्कि खाद का स्टॉक किया जा रहा है जिसके चलते किसान परेशान हैं और इसी को लेकर आज किसानों ने रोड जाम किया है। किसानों के रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और कृषि अधिकारी मौके  पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। तकरीबन कई घंटे के जाम के बाद किसानों ने इस आश्वासन पर जाम खोला कि शुक्रवार  तक उन्हें खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। किसान राजीव कुमार और रामनाथ कुमार हरचरण सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई का सीजन चल रहा है और किसानों को सबसे ज्यादा जरूरत इस समय खाद की है लेकिन खाद किसानों को उपलब्ध नहीं हो रही बल्कि उसका स्टॉक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि परेशान हो कर किसानों ने आज रोड जाम किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है।नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े...

हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, बुजुर्गों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा

शिमला-:प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। इन विभागों के सुचारू संचालन...

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी...

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार,16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू होने जा रहा है।21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र में कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों,विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.