/ Jun 13, 2026

जनसभा स्थल दाड़ी में सीएम सुक्खू का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

धर्मशाला, राहुल चावला (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के धर्मशाला के दाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व सेन्टर युनिवर्सिटी समिति सदस्यों  ने खूब हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ता सीएम के सभा स्थल पर जाने के लिए अड़े रहे, जिन्हें पुलिस के जवानों ने सड़क पर ही रोक दिया। इसके बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ता सभा स्थल पर भी पहुंच गए। सभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी की और वहीं पर धरने पर बैठ गए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया 
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि धर्मशाला के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और केंद्रीय यूनिवर्सिटी के लिए दिए जाने वाले 30 करोड़ रुपये जारी नहीं किये जा रहे हैं।भाजपा के इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर भी लंबा जाम देखने को मिला।धर्मशाला के दाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीयू के 30 करोड़ जमा करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन साैंपने की भी योजना थी, लेकिन सीएम का काफिला दूसरे रास्ते से आगे निकल गया।भाजपा का आरोप है कि केंद्रीय विवि के परिसर का काम केवल हिमाचल सरकार के 30 करोड़ रुपये न देने के कारण रुका हुआ है।दूसरे परिसर के लिए देहरा में पैसा दे दिया,परिसर बन रहा है। धर्मशाला के लिए प्रदेश की ओर से 30 करोड़ रुपये न देने के कारण भारत सरकार से आए हुए 300 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं हो रहे हैं ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.