विधायक प्रवीण डागर का जनसंवाद कार्यक्रम,बोले प्रदेश का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास

पलवल(TSN): हथीन के विधायक प्रवीण डागर की ओर से शनिवार को पलवल के गांव लालवा, रजोलका, यादूपुर व कारना में जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पलवल विधायक दीपक मंगला,ब्लॉक समिति के चेयरमैन भगत  सिंह घुघेरा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश का मूलमंत्र है कि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करना हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अंत्योदय की भावना के तहत पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति को सरकार की योजनाओं को लाभ प्रदान करना हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में  भेदभाव,असमानता और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी लेकिन भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में आमजन को बिजली,पानी,सडक़,सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध करवाना,शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। भाजपा सरकार में प्रत्येक परिवार की फैमली आईडी बनाए गए है,और आधार कार्ड के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के लोगों के लिए बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान योजना के तहत गरीब लोगों का पांच लाख रूपए तक का बीमा प्रदान किया गया हैं। जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की ओर से रखी गई शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वहीं पलवल विधायक दीपक मंगला ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में रखी गई सभी समस्याओं और शिकायतों का निवारण किया जा रहा हैं। भाजपा सरकार ने जो वादे लोगों से किए थे उन्हें पूरा करके दिखाया हैं। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.