/ Jun 15, 2026

Facebook और Instagram इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जानें किस तरह आपकी Privacy पर मंडरा रहा खत+रा

दिल्ली (एकता): आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण पार्ट बन गया है। हर कोई घर से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते हैं। यह लोगों से कनेक्ट करने और बातचीत करने का सबसे अच्छा माध्यम माना जाता है। वैसे तो इसने हमारी जिंदगी को हर तरह से आसान बना दिया है, लेकिन कई बार सोशल मीडिया हमारी परेशानियों का सबब बन जाता है। यह हमारी Personal Life में दखल देने लग जाता है, जिससे हमें परेशानी होती है। अगर आपको पता चले कि Facebook और Instagram आपकी जासूसी कर रहे है तो आपको कैसा लगेगा। अब सोशल मीडिया की प्राइवेसी पर खत+रा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक Meta ने प्राइवेसी और ऑनलाइन एक्टिविटी के लिए Activity Off-Meta टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है। इससे यूजर्स अपना डाटा कंट्रोल कर सकेंगे।


Instagram को इंटरनेट एक्टिविटी से कैसे बचाएं   

  • सबसे पहले आपको Instagram ऐप को Open करना होगा। इसके बाद Profile Picture पर क्लिक करें।
  • आपको वहां तीन लाइन्स दिखेंगी, इस पर टैप करें। फिर Settings and Privacy पर जाएं।
  • इसके बाद Activity पर टैप करें। Activity Off Meta Technologies पर जाएं।
  • Disconnect Future Activity का टॉगल ऑन कर दें। इससे आपको इंस्टाग्राम पर कोई ट्रैक नहीं कर पाएगा।


Facebook को Activity पर नजर रखने से कैसे रोकें 

  • आपको सबसे पहले फेसबुक प्रोफाइल पर जाना होगा।
  • इसके बाद Settings & Privacy पर जाएं और Settings पर टैप करें।
  • इसके बाद Your Facebook Information पर जाएं और Off-Facebook Activity पर जाएं।
  • अब Future Off-Facebook Activity का टॉगल ऑफ कर दें। इससे आप सेफ रहेंगे।

जानिए क्या है फेसबुक?   

आज के दौर में Social Media एक ऐसा Platform बन चुका है, जिससे लगभग सभी लोग जागरूक हैं। ऐसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स है, जो हमें हमारे पहचान वालों के पास लाती है। उन्हीं कुछ बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक Facebook है। Facebook का नाम हम सभी ने सुना है, बहुत लोग इसे इस्तेमाल भी करते हैं। इसका इस्तेमाल लोग अपने बहुत सारे कामों के लिए करते हैं जैसे message, chatting, video calling, photo sharing status लिखने के लिए और अपने फ्रेंड्स और रिलेटिव्स से लोग हर वक़्त इसके जरिए जुड़े हुए होते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.