/ Nov 15, 2026

वक्त और हालातों ने मधु भाटिया को सिखाया अपने पैरों पर खड़ा होना.. अब दूसरी महिलाओ को भी दिया रोजगार

अम्बाला,7 मार्च-बदलते दौर के साथ साथ लोगो की सोच भी बदलने लग गई है लेकिन आज भी कई जगहों पर लोगों की सोच महिलाओं का जीना मुश्किल कर देती है,फिर भी इस समाज और लोगों की पुरानी सोच से लड़ते हुए महिलाएं आगे बढ़ती है और खुद की पहचान बनाती है.ऐसी ही एक कहानी अंबाला की रहने वाली मधु भाटिया की है जो एक साधारण महिला ही थी लेकिन वक्त और हालातों ने उन्हें उनके पैरों पर खड़ा होना सिखा दिया और आज एक कामयाब महिला बन कर अपने साथ और भी कई जरूरतमंद महिलाओं को काम दे रही है।

20 साल पहले की थी टिफिन सर्विस की शुरुआत

अपनी सफलता की कहानी बताते हुए मधु भाटिया ने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने और घर की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने आज से लगभग 20 साल पहले टिफिन सर्विस की शुरुआत की थी.आज वह सर्विस इस कदर अंबाला में चल रही है कि उन्होंने अपने साथ-साथ कई और जरूरतमंद महिलाओं को भी काम दिया है और उन्हें भी अपने पैर पर खड़े होने का मौका दे रही है.उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह टिफिन सर्विस शुरू की थी तो 10 से 15 टिफिन ही रोजाना जाया करते थे,लेकिन वक्त और मेहनत के साथ-साथ अब वह 100 से ज्यादा पहुंच चुके हैं और लोग भी घर पर आकर खाना लेकर जाते हैं क्योंकि उन्हें घर का शुद्ध और अच्छा खाना मिलता है।उन्होंने बाकी महिलाओं को भी प्रेरणा देते हुए कहा कि अगर दिल में कुछ ठान ले तो उसे पूरा करने के लिए पूरी कायनात जुट जाती है।मधु भाटिया ने अपने परिवार और कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए टिफिन का काम शुरू किया था और आज मालकिन बन लगभग 6 महिलाओं को रोजगार दे रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है।नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े...

हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, बुजुर्गों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा

शिमला-:प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। इन विभागों के सुचारू संचालन...

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी...

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार,16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू होने जा रहा है।21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र में कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों,विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.