/ Nov 07, 2026

डॉ अंबेडकर सम्मान सभा में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का कांग्रेस पर तीखा हमला

Shimla,Sanju(TSN)-शिमला में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की याद में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

सुक्खू सरकार पर भी साधा निशाना

अजय टम्टा ने कहा,“कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के योगदान को भुलाने की कोशिश की। उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वे असल में हकदार थे।”इस मौके पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए तत्पर है, लेकिन राज्य की एजेंसियां आवश्यक सहयोग नहीं कर रहीं। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण और ज़रूरी दस्तावेज़ों की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया।अजय टम्टा ने कहा कि हम हिमाचल के विकास के लिए धन देना चाहते हैं,लेकिन राज्य सरकार की एजेंसियां सहयोग नहीं कर रहीं.

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बाबा साहेब को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बाबा साहेब को सच्चा सम्मान मिल रहा है।डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ गांधी परिवार की विरासत बचाने में लगी है,जबकि भाजपा बाबा साहेब को सच्चा सम्मान दे रही है.

अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए बिंदल ने कहा कि कांग्रेस अब भी लोकतंत्र में राजशाही की विरासत बचाने की बात कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.