/ Jul 29, 2026

हिमाचल की छात्रा अवंतिका सिंह ने सुनाई श्रीनगर से सुरक्षित वापसी की दास्तान

Nurpur,Sanjeev(TSN)-हाल ही में श्रीनगर के पहल गांव में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बन गया था।सीमावर्ती राज्यों—जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और पंजाब—को हाई अलर्ट पर रखते हुए सीमाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ऐसे समय में श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचल प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की विशेष बसों को श्रीनगर भेजा और वहां फंसे छात्रों को सकुशल बाहर निकाला। इन छात्रों में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सुखार गांव की अवंतिका सिंह भी शामिल थीं, जो श्रीनगर के शालीमार स्थित बीएससी हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।

प्रदेश सरकार ने युद्ध जैसे हालात में छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की

अवंतिका सिंह ने बताया कि उस समय श्रीनगर में भय और अनिश्चितता का माहौल था,लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों का पूरा ध्यान रखा।10 मई को उन्हें जम्मू भेजा गया,जहां हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुरक्षित ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की।अगले ही दिन एचआरटीसी की बसों से सभी छात्र-छात्राओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया।अवंतिका ने सरकार की तत्परता की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे कठिन समय में प्रदेश सरकार और परिवहन निगम ने जो सहायता की,वह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत थी। हम इसके लिए हृदय से आभारी हैं।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

मंडी,धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है।निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।हांलाकि स्थानीय...

करनाल में अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही विपक्ष की राजनीति

करनाल|राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मंगलवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस, संसद की मर्यादा,हालिया आंदोलनों,पुलिस कार्रवाई, अमृतपाल समर्थकों के प्रदर्शन और पंजाब पेपर लीक मामले सहित कई समसामयिक...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

शिमला,संजू-:भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत का बयान...

ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण...

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान हर्ष महाजन ने प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.